फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन गैरहाजिर रहे 113 कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया में दो मई को मतगणना होगी। इसके लिए मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को मिलक, शाहबाद और चमरौआ ब्लॉक में मतगणना करने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 113 कार्मिक गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में 15 अप्रैल को पहले चरण में ही मतदान प्रक्रिया हो चुकी है। जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद पुलिस-प्रशासन का पूरा फोकस अब मतगणना पर है। प्रशासन ने मतगणना की प्रक्रिया भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, मतगणना से पहले कार्मिकों को मतगणना के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को पहले दिन बिलासपुर, सैदनगर और स्वार ब्लॉक में मतगणना करने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद बुधवार को शाहबाद, मिलक और चमरौआ ब्लॉक में मतगणना करने वाले कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ एवं मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज के नेतृृत्व में मतगणना कार्य में लगाए गए कार्मिकों का नवीन मंडी परिसर में दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया। अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान विकास खंड मिलक, शाहबाद एवं चमरौआ के 1230 कार्मिकों को शामिल होना था। इनमें से 113 कार्मिक गैरहाजिर रहे। प्रशिक्षण में कार्मिकों को मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा अभिलेखों का व्यवस्थीकरण के साथ-साथ अन्य बारीकियों के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा बताया गया। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त रिजर्व कर्मचारियों को 29 अप्रैल 2021 को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसमें गैरहाजिर कार्मिक भी सम्मिलित होकर अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें