रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता की पंचायत आंबेडकर पार्क में हुई। जिसमें वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि कृषि प्रधान देश में किसान गुलामी की जिंदगी जी रहा है। आजादी के करीब 70 साल बाद भी किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने का अधिकार नहीं मिला है।
गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराए बिना ही चीनी मिल चालू कर किसानों को परेशान किया जा रहा है। पंचायत में प्रदेश सचिव जसवंत सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली की दरें बढ़ाकर गरीब किसानों के साथ जुल्म किया है।
ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे की बजाय 6 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। किसानों को जमीन में पलेवा करने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। पंचायत में प्रदेश महासचिव सहादत अली, हरताल सिंह यादव, हाशिम रजा, मोहम्मद रफी, नवेद खान, नजाकत अली, जगतार सिंह, हाजी हसीब आदि मौजूद रहे।