फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर और सदर में खूब बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार से लेकर सोमवार की सुबह तक यानि चौबीस घंटे में बिलासपुर में जमकर बारिश हुई। सदर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बिलासपुर में 83.08 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई,जबकि सदर क्षेत्र में 50.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार को दिन भर रुक-रुक कर हुई। बिलासपुर में रात में भी बारिश हुई। रविवार से लेकर सोमवार की सुबह आठ बजे तक सरकारी रिकार्ड के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 44.88 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। चौबीस घंटे में हुई अच्छी बारिश से किसानों के खेत पूरी तरह पानी से लबालब भर गए हैं। सबसे ज्यादा बारिश मिलक में हुई। बिलासपुर में 83.08 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां लोगों की आफत बढ़ा दी है,वहीं दूसरी ओर सदर क्षेत्र में रविवार को 50. 01 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। किसानों को भी फिलहाल राहत मसहूस हो रही है।सबसे कम बारिश स्वार और टांडा में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

24 घंटे में कहां कितनी बारिश (सोमवार सुबह आठ बजे तक)
तहसील-बारिश (मिलीमीटर)
सदर-50.01
स्वार-17.08
बिलासपुर-83.08
मिलक-35.02
शाहबाद-24.05
टांडा-42.04
24 घंटे में कुल औसत बारिश-44.88
-----------------
नदियों का मौजूदा जल स्तर (मीटर में)
नदी-मौजूदा जल स्तर
कोसी-193.30
पीलाखार-181.05
भाखड़ा-188.82
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें