फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर कोसी, 13 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा-

विज्ञापन
विज्ञापन
उफान पर कोसी, 13 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा
विज्ञापन

रामपुर। पश्चिमी यूपी व उत्तराखंड में रुक-रुक हो रही बारिश से कोसी का जल स्तर फिर बढ़ गया है। रामनगर बैराज से बृहस्पतिवार को कोसी नदी में 13 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया, जिससे कई गांवो में पानी घुस गया। बढ़ता पानी लोगो की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

यूपी व उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश होने के दौरान रामनगर बैराज पर पानी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 13 हजार क्यूसेक पानी और छोड़ा गया। रामनगर बैराज से छोड़े गए पानी के साथ ही बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर इस वक्त 193.87 मीटर तक पहुंच गया है। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। नदी किनारे स्थित सैदनगर क्षेत्र के तमाम गांव के आसपास पानी भर गया। इसके अलावा स्वार, टांडा के साथ ही सदर क्षेत्र के तमाम गांवों के लोग परेशान दिख रहे हैं। स्वार क्षेत्र के पसियापुरा गांव में चारो ओर पानी भरा हुआ है। कोसी के अलावा पीलाखार नदी में भी हलचल बढ़ी है, इस वक्त पीलाखार में 181.83 मीटर पानी चल रहा है यह नदी खतरे के निशाने से चार मीटर नीचे बह रही है। कोसी, पीलाखार के साथ ही रामगंगा नदी अभी शांत चल रही है। सैदनगर क्षेत्र के बजावाला, इमरता, रवन्ना, अहमदाबाद, प्रानपुर का मझरा, बिचपुरी, ईश्वरपुर, भैयानगला गांव के आसपास पानी भर गया। इसके अलावा दलेलनगर, ईश्वरपुर, प्रानपुर का मझरा अलीगंज फैजगंज के लोगों की भी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें