फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

रामपुर। जिले में झमाझम बारिश का सिलसिला गुरुवार की रात में भी जारी रहा। कई घंटे तक हुई बारिश से शहर की सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी-पानी हो गया। लोगों के घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार उतार-चढ़ाव कर रहा है। गुरुवार की रात को भी यही हुआ। रात करीब 11 बजे से बरसात शुरू हुई। कई घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह तक जमकर बारिश हुई। विकास नगर कालोनी के हालात तो काफी खराब हो गए। मोहम्मद अली जौहर रोड पर कचहरी के पास पानी जमा हो गया। पूरी सड़क पानी में डूब गई। ज्वालानगर स्थित विष्णु बिहार कालोनी, शिव बिहार कालोनी, कृष्णा बिहार की गलियों में तीन-तीन फीट तक हो गया। लोगों के घरों में पानी घुस गया। गंगापुर आवास विकास, मिस्टन गंज, पीला तालाब, राजद्वारा आदि क्षेत्रों का भी यही हाल रहा। राजकीय महिला डिग्री कालेज के सामने भी जलभराव हो गया, जिससे छात्राओं को काफी दिक्कतें हुईं। छात्राओं की ड्रेस तक खराब हो गई। पनवड़िया रेलवे क्रासिंग के पास भी काफी पानी भर गया। जिसके बाद यहां लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सैदनगर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की रात में झमाझम बारिश हुई। बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें