फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थईटवाडी में पहाड़ी खिसकी, गांव खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

तांगणू के थईटवाडी गांव में सोमवार सुबह से लगातार भारी बारिश होने से खतरा हो गया है। गांव के ऊपर पहाड़ी खिसक रही है। इसके बाद एसडीएम रोहड़ू ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने केे आदेश कर दिए हैं। गौंसारी पंचायत में बारिश से करीब आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। थईटवाडी गांव के ऊपर रविवार रात से लगातार पहाड़ी खिसक रही है। गांव के नीचे भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन

पंचायत के उप प्रधान हरिंद्र सिंह ने प्रशासन को इस बारे में सूचित किया। गांव में रात भर पत्थर गिरते रहे। गांव के नीचे हो रहा भूस्खलन लोगों के घरों के पास तक पहुंच गया है। पंचायत की ओर से एसडीएम को पत्र सौंप कर मौके का जायजा लेने की मांग की गई। चिड़गांव ब्लॉक की गौंसरी पंचायत में करीब आधा दर्जन लोगों के घर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामवासी केशव राम, गोपाल सिंह, सावित्री देवी, युवक मंडल प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि बीती रात से बारिश के कारण जगदीश चंद, गांगा राम, बाबू राम सहित करीब छह से अधिक परिवारों के घर ढह गए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना तहसील चिड़गांव में दी गई है। एसडीएम घनश्याम दास शर्मा ने कहा तांगणू गांव को दौरा करने के लिए तहसीलदार चिड़गांव को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने के लिए कहा गया है। गौंसरी पंचायत में नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। पटवारी मौके पर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें