फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार की टक्कर से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

Sun, 21 Jun 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। काशीपुर रोड पर सड़क पार कर मंदिर जा रहे 11 वर्षीय रुद्रा पुत्र वकील साहनी, निवासी सेठी कॉलोनी, ग्राम डिबडिबा की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर करीब दो घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा निवासी रुद्रा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क पार कर अपने दादा-दादी के पास मंदिर जा रहा था। जैसे ही वह सड़क के बीच पहुंचा, काशीपुर रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर दूर जा गिरा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मासूम की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों के अनुसार, रुद्रा पिछले कुछ समय से अपने दादा-दादी के साथ रह रहा था। उसके माता-पिता किसी काम से गांव गए हुए थे।
विज्ञापन


हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव हाईवे पर रखकर दो से तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर कोतवाली और रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया।

परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उन्हें चौकी आने की बात कहकर लौट गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। बाद में हंगामा बढ़ने और हाईवे जाम होने पर सीओ हर्षिता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। इसके बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें