फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल संदेश पदयात्रा निकाल दी केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी पदयात्रा निकालकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने बमनपुरी, चपटा कालोनी आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर जनसंपर्क घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद शिव मंदिर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभात अग्रवाल, देवेंद्र सिंह सैनी, मनोज, विशाल सैनी, अनुज सक्सेना, राजीव मांगलिक, संदीप सिंह, देवेश गुप्ता, प्रमोद आहूजा आदि शामिल रहे। नगर विधानसभा टोली प्रमुख राकेश मिश्रा ने तिलक कालोनी, कुतुबमियां का फाटक आदि मोहल्लों में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ जुगेश अरोरा, संजय नरुला, कुमोद अग्रवाल, श्यामलाल, गोपाल शर्मा आदि शामिल रहे। विधायक राजबाला ने मिलक क्षेत्र के बरा गजेजा और विक्रमपुर गांव में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान सुरेश गंगवार, दिलीप लोधी, मुन्नी देवी गंगवार, ऋषि पांडे आदि शामिल रहे। पंजाबनगर टोली प्रमुख भारत भूषण गुप्ता ने पेक्सफैड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल के साथ मडैयान उदयराज, दनियापुर, मगरमऊ आदि गांवों में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ आशीष शर्मा, दिनेश शर्मा, ख्यालीराम लोधी, अशोक विश्नोई, राकेश पंत, डा. प्यारे लाल आदि शामिल रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पक्का बागा, तोपखाना रोड, हाथीखाना आदि मोहल्लों में भ्रमण कर जनसंपर्क किया और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान अमरनाथ वाल्मीकि, कल्पना सहायक, दिलीप गौतम, श्यामबाबू रत्नाकर, राजकुमार, सचिन, शिवम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

युवा मोर्चा ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान राजद्वारा और मिस्टन गंज के विभिन्न मोहल्लों में कार्यकर्ता घर-घर घूमे और जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गाजियाबाद से आए कार्यक्रम के प्रवासी भारत शर्मा भी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। पदयात्रा में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना के साथ ही युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन चौहान, अवधेश शर्मा, विकास दीक्षित, धर्मवीर यादव, रवि गंगवार, आशु गुप्ता, पीयूष शर्मा, अन्नू गंगवार, संजू बाबा, गोपाल गुप्ता, आशीष गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी, राहुल भारद्वाज, शिवम बजरंगी, गौरांश भाटिया, जतिन सक्सेना, रोहित सिंह, अनुराग मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें