रामपुर। एसपी के आदेश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार शाम को कोतवाली पुलिस शहबाद गेट पर वाहन चेक कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस देखकर भागने लगे। इस दौरान बाइक आगे जाकर टकरा गई। इसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के हकीमगंज निवासी मकसूद और नजाकत और अपने साथी इबरान तीनों सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने आते हैं। देर शाम को ये एक ही बाइक से पढ़ने के बाद शाहबाद गेट के रास्ते घर जा रहें कि इस दौरान वहां पर खड़ी पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया,तो यह लोग बाइक को भागकर ले गए। आगे चौराहे पर लगी लाइट से जाकर टकरा गए। इसके बाद वे बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।