रामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजद्वारा निवासी जमील काफी समय से बुखार से परेशान चल रहा था। उसको पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसके कई टेस्ट करवाए गए। जिसमे डेंगू होने की बात प्रकाश में आई लेकिन बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इसकी हालत में कोई सुधार नही हो सका।
बाद में उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग उसके शव को घर ले आए जहां उसके परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। इससे पहले अमरोहा में गुरूवार को एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हो गयी थी।