फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न कर रहा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि बिजली चेकिंग के नाम पर विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह शौकत अली रोड पर हुई बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी चेकिंग के नाम पर भ्रष्टाचार और ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। कर्मचारी उपभोक्ताओं से खुलेआम वसूली कर रहे हैं। इससे व्यापारी समाज परेशान है। पहले से ही व्यापारी समाज आर्थिक मंदी और बेरोजगारी झेल रहा है। जिला महामंत्री ने शाहिद शमसी ने कहा कि व्यापारी समाज बिजली विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, शोएब मोहम्मद खां, शाकेब अहमद, वाजिद अली खां, रविन्द्र सिंह टोनी, सलीम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें