रामपुर। सावन के आखिरी दिन शनिवार से लेकर शनिवार की सुबह तक यानि चौबीस घंटे में मिलक में जमकर बारिश हुई। शनिवार से लेकर रविवार तक तक सरकारी रिकार्ड के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 33.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। सबसे ज्यादा मिलक और फिर टांडा में खूब बारिश हुई।सबसे कम बारिश सदर में रिकार्ड की गई।
सावन माह का रविवार को आखिरी दिन था। शनिवार की सुबह से लेकर रविवार की सुबह आठ बजे तक यानि चौबीस घंटे में हुई अच्छी बारिश से किसानों के खेत पूरी तरह पानी से लबालब भर गए हैं। सबसे ज्यादा बारिश मिलक में हुई। मिलक में 90.04 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा टांडा में भी जमकर बारिश हुई। टांडा में 32.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जहां लोगों की आफत बढ़ा दी है,वहीं दूसरी ओर किसानों को भी फिलहाल राहत मसहूस हो रही है।सबसे कम सदर में दर्ज की गई है।
24 घंटे में कहां कितनी बारिश ( शनिवार से रविवार सुबह आठ बजे तक)
तहसील-बारिश (मिलीमीटर)
सदर-15.00
स्वार-28.04
बिलासपुर-15.04
मिलक-0.04
शाहबाद-18..05
टांडा-32.03
24 घंटे में कुल औसत बारिश-33.03
000
नदियों का मौजूदा जल स्तर (मीटर में)
नदी-मौजूदा जल स्तर
कोसी-192.74
पीलाखार-179.55
भाखड़ा-188.96