फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में बवाल करा सकते हैं असमाजिक तत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सावन के तीसरे एवं चौथे सोमवार पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है,जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस प्रशासन को आशंका है कि इन दोनों मौके पर उमड़ने वाले कांवड़ियों के बीच कुछ लोग मिलकर बवाल करा सकते हैं। पुलिस ने जिले भर में डेढ़ सौ लोगों को चिह्नित किया है,जिनसे शांति भंग की आशंका जाहिर की गई है। पुलिस ने ऐसे लोगों को रेड कार्ड जारी कर दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि यदि कहीं पर भी कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल होता है तो उस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सावन माह के दो सोमवार बीत चुके हैं। दोनों सोमवार पर शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक संपन्न हुआ है,लेकिन अब तीसरे और चौथे सोमवार पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी। तीसरे सोमवार पर करीब जिले में करीब एक लाख से ज्यादा कांवड़िये आने की संभावना जताई जा रही है,जिसको देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस ने खुफिया सूत्रों की रिपोर्ट के आधार पर जबर्दस्त सुरक्षा के प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। आशंका जाहिर की गई है कि कुछ लोग कांवड़ियों की आड़ में माहौल को बिगाड़ सकते हैं इसलिए असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए। इस आशंका के बाद पुलिस ने जिले भर में डेढ़ सौ लोगों को चिह्नित किया है। पुलिस ने इन सभी को रेड कार्ड जारी कर दिए हैं। रेड कार्ड जारी होने के बाद पुलिस इन पर नजर रखे हुए हैं। यानि कहीं भी कोई गड़बड़ी होती है तो सबसे पहले रेड कार्ड वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

एक लाख कांवड़िये आने की संभावना
रामपुर। जिले में इस दफा एक लाख कांवड़ियों के आने की संभावना जताई जा रही है। खुफिया सूत्रों और पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस दफा सबसे ज्यादा कांवड़िए आ सकते है। इसलिए सुरक्षा के इंतजाम और ज्यादा कड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन


माहौल बिगाडने वालों पर एनएसए
सावन के तीसरे व चौथे सोमवार पर उमड़ने वाले कांवड़ियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने चाकचौबंद प्रबंध किए हैं। यदि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। डा.विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक

सख्ती से लागू होगा रूट डायवर्जन
रामपुर। तीसरे और चौथे सोमवार पर उमड़ने वाले कांवड़ियों की भीड़ की देखते हुए हाईवे पर इस दफा रूट का डायवर्जन सख्ती से लागू किया जाएगा। एसपी डा.विपिन ताडा ने बताया कि इस संबंध मे पुलिस को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साफ किया गया है कि हाईवे पर किसी भी तरह भारी वाहन कांवड़ यात्रा के वक्त नहीं दौड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें