चाइनीज मांझे को रोकने के लिए चलेगा अभियान
रामपुर। लगातार हो रही चाइनीज मांझे से कटने की वारदातों को रोकने के लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को दुुकानों पर चेंकिग करने के अलावा एक नयी टीम का गठन करके आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
खुलेआम पतंगों की दुकानो पर बिके रहे चाईनीज से लोग आए दिन उसका शिकार हो रहे है। लेकिन पुलिस इनको रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। सोमवार को एक लेखपाल जिला अस्पताल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया था। जबकि मंगलवार को सिविल लाइंस में बाइक सवार व तोपखाना पर एक अधिवक्ता घायल हो गए थे। इन वारदातों को रोकने के लिए एसपी डा विपिन ताडा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगने वाली पतंग की दुकानों पर छापेमारी करके चाईनी मांझा बेचने वाले लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके अलावा नयी क्राइम ब्रांच के द्वारा भी कार्रवाई करने के एसपी ने आदेेश जारी किए है। जिससे घटनाओं को रोका जा सके।