फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार पर लाखों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन के चौथे सोमवार को गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन


रामपुर। घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के बीच हर हर महादेव, बोल बम तड़क बम के जयघोष। ओम् नम: शिवाय का जाप। धूपबत्ती और पुष्पों की महक से सराबोर मंदिर परिसर। मंदिर से लेकर बाहर तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें। सावन माह के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में ऐसा ही नजारा रहा। लाखों श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों में मेले व भंडारों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस बार वैसे तो सावन माह में पांच सोमवार हैं लेकिन, अंतिम सोमवार को ग्रहण व सूतक है। इससे चौथे सोमवार को सबसे अधिक कांवड़िये व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जिले भर के शिवालयों में सुबह चार बजे से ही मंदिर के कपाट खुलने के साथ जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की कतार लग गई। सबसे पहले कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया गया। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक शुरू हुआ। बीच-बीच में डाक कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया। रविवार रात से ही मंदिरों में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने दूध, गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प, भांग के पत्ते, मिष्ठान और फल अर्पित किए। दूध-गंगाजल से आराध्य देवों के देव महादेव का अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद आरती व महामृत्युंजय मंत्र के साथ ओम नम: शिवाय का जाप किया गया। जिले में एतिहासिक रठौंडा, भमरौआ और पंजाब नगर शिव मंदिरों में करीब बीस हजार से अधिक कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। जबकि जलाभिषेक करने वाले सभी श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से अधिक रही। इसके साथ ही धमोरा स्थित श्री जोड़ेश्वर महादेव शिव मंदिर, नगर में प्राचीन दुर्गा शिव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर आदि शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें