फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला अस्पताल में 1011 मरीज आए, 270 रोगी बुखार के पाए

Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम में बदलाव होने की वजह से जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी और बुखार के रोगियाें की संख्या बढ़ने लगी है। बीते सप्ताह भर में औसतन अस्पताल में 70 रोगी इन बीमारियों के बढ़े हैं। बीमार लोग डॉक्टर को दिखाकर दवा ले रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में आए 1011 में से 270 मरीज खांसी और बुखार के पाए गए।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश रहने के बाद सोमवार को ओपीडी खुली तो पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर कक्ष और दवा वितरण कक्ष के बाहर रोगियों की भीड़ नजर आई। ओपीडी में 1011 पर्चे बने। इनमें 200 के करीब पुराने पंजीकरण पर रोगी दवा लेने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद रोगियों ने डॉक्टर को दिखाया। अस्पताल में बुखार और खांसी की समस्या के 270 रोगी पहुंचे हैं।
इसके अलावा सांस और बीपी व शुगर की समस्या से 110 लोग पीड़ित मिले हैं। वहीं 19 लोगों ने दिल से जुड़ी समस्या होने पर ईसीजी कराई। जनरल फिजीशियन डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि सर्दियों में खानपान और रहन सहन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। जो लोग ठंडी चीजें खा रहे हैं या फिर सर्द मौसम में घूम रहे हैं। वे शीघ्र ही बीमार हो रहे हैं। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों की इम्युनिटी कमजोर होती है। इसलिए वे अधिक बीमार हो रहे हैं। इसलिए सर्दी से बचाव की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रदूषण की वजह से सांस के साथ आंखों से जुड़ी समस्याएं लोगों को हो रही है। इसलिए अस्पताल में नेत्र रोग विभाग के पास रोगियों की लाइन लग रही है। नेत्र सर्जन प्रदूषण से आंखों का बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें