फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: स्कूल यूनिफाॅर्म दिलाने के बहाने छात्रा से छेड़खानी करने पर पिटे गुरुजी, निलंबित

Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। सैदनगर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक पर स्कूल यूनिफॅार्म दिलाने के बहाने कक्षा चार की छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप लगा है। शिकायत पर गुस्साए परिजनों ने अध्यापक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश्ा दिए हैं।
विज्ञापन


घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया गया है। छात्रा के पिता ने अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। जानकारी पर मौके पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कक्षा चार की एक छात्रा शनिवार को स्कूल में पढ़ने के लिए आई थी। आरोप है कि यूनिफॅार्म दिलाने के बहाने इंचार्ज प्रधानाध्यापक छात्रा को बाइक से टांडा ले जा रहा थे। इसी दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन


छात्रा ने छुट्टी होने के बाद घर आकर सारी बात परिजनों को बताई। सोमवार को स्कूल खुलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे तो परिजन उग्र होकर आ गए और प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी।

जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस और विभागीय अफसर हरकत में आ गए। परिजनों ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पाकर बीएसए संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जांच करने के बाद इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही छात्रा के पिता की ओर से मामले की तहरीर टांडा थाने को दी है। पुलिस शिक्षक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें