फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टाउनशिप के लिए 100 करोड़ की मंजूरी, जमीन अधिग्रहण की तैयारी

Wed, 05 Mar 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण की नई टाउनशिप के लिए अब प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। टाउनशिप के लिए 100 करोड़ रुपये का आवंटन हो गया है। साथ ही अब जमीन के अधिग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई है। जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों से आपसी सहमति बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अफसरों को उम्मीद है कि जल्द किसानों से बातचीत के आधार पर जमीन को अधिगृहीत किया जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर में विकास प्राधिकरण स्थापित होने के 18 साल बाद पहली टाउनशिप बनने जा रही है। इसे लेकर पिछले माह प्रमुख सचिव आवास के साथ ही हाउसिंग कमिश्नर ने टाउनशिप को लेकर मंजूरी दी थी। आरडीए ने आगामी 10 वर्षों की जरूरत को देखकर शहर में रामपुर-शाहबाद रोड, मुरादाबाद-बरेली रोड व रामपुर-नैनीताल रोड के मध्य आवासीय योजना का विकास प्रस्तावित किया है। यह टाउनशिप गांव पहाड़ी, भमरौआ, बढ़पुरा शर्की और ताशका में बसाई जानी है। यहां पर भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी शुरू कर दी है।
प्रशासन ने किसानों की 65.6345 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण के लिए कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम को लगाया गया है। सदर तहसील की टीमों ने किसानों से समन्वय बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच आरडीए को टाउनशिप के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल गई है।
विज्ञापन


कहां कितनी जमीन का होगा अधिग्रहण
निजी जमीन-65.6345 हेक्टेयर
सरकारी जमीन-3.2342 हेक्टेयर जमीन

यहां बसेगी कॉलोनी
पहाड़ी, भमरौआ, बढ़पुरा शर्की और ताशका


टाउनशिप की कार्य योजना पर नजर
जमीन अधिग्रहण पर कुल खर्च- 291 करोड़
टाउनशिप के विकास पर खर्च- 300 करोड़


-
टाउनशिप विकसित करने के लिए कवायद तेज हो चुकी है। जमीन अधिग्रहण के लिए के 100 रुपये की मंजूरी शासन स्तर पर हो गई है। अब कैबिनेट की बैठक के बाद यह धनराशि भी मिल जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

- जोगिंदर सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें