रामपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान दस हजार किसान महापंचायत में पहुंचेंगे। इसको लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कृषि कानून के विरोध में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान संयुक्त मोर्चा की महापंचायत होगी। इसको लेकर जिलाध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने हर गांव में जनसंपर्क किया है। इसी को लेकर जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कार्यालय पर जिले भर के पदाधिकारियों की पंचायत बुलाई। उसमें ज्यादा से ज्यादा किसानों को मुजफ्फरनगर पंचायत की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। सरकार को कृषि कानून वापस लेने चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद से दस हजार से ज्यादा किसान मुजफ्फरनगर महापंचायत में पहुंचेंगे। इस अवसर पर मधुबाला, लखविंदर सिंह, चौधरी सुंदर सिंह, चौधरी अजीत सिंह, चौधरी राजपाल सिंह चौधरी, पिंकू ठाकुर, अजीत सिंह, साबिर अली, लखविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।