फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर में 110 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
पीएचसी नित्थर में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण अभियान। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ब्रौ/नित्थर। टीका उत्सव के तहत नित्थर में सोमवार को 110 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस दौरान राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड की एनएसएस यूनिट और स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से टीका उत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर में टीकाकरण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान निन्था और आनस के लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। क्षेत्र में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोरोना टीकाकरण अभियान को टीका उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। एनएसएस यूनिट निरमंड ने 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना टीका लगाने की अपील की है। इकाई ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कोरोना की लड़ाई से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान में शामिल होकर इसको सफल बनाएं। सभी अपने-अपने घरों से परिजनों और रिश्तेदारों को नजदीक के अस्पतालों में कोरोना का टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें