फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन कब्जाने में आजम खां पर एक साथ दस मुकदमे

विज्ञापन
आजम खां। - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में सांसद आजम खां और पूर्व सीओ आलेहसन के खिलाफ मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला जारी है। इस मामले में पुलिस ने एक साथ दस और मुकदमे दर्ज किए हैं। इन मुकदमों में अजीमनगर थाना का तत्कालीन एसओ कुशलवीर सिंह को आरोपी बनाया गया है। इस तरह से किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप में आजम खां पर अब तक 23 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

मामला ग्राम मझरा आलियागंज का है। यहां के 26 किसानों ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी है, जिसमें आरोप लगाया है कि सांसद आजम खां ने सपा की सरकार के समय जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाया था। बैनामा नहीं कराने पर तत्कालीन सीओ आलेहसन ने उन्हें अजीमनगर थाने में बंद कर दिया था और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी थी, जिसके बाद जमीन को जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया गया। इसकी चहारदीवारी करा दी गई। ग्रामीणों ने जब अपनी जमीन पर जाने का प्रयास किया तो उन्हें डरा धमकाकर भगा दिया गया। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मोहम्मद हसन, मोहम्मद रफीक, हनीफ, गुल्लन, मोहम्मद यासीन, नामे, अबरार, नजाकत, अमीर आलम और रेशमा की तहरीर के आधार सांसद आजम खां एवं पूर्व सीओ आलेहसन के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 384, 447, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा तत्कालीन थाना प्रभारी कुशलवीर सिंह के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर भी ग्रामीणों को धमकाने और गलत तरीके से थाने में बंद करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें