फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: स्टेडियम परिसर के जिम में सेहत सुधारेंगे युवा

Tue, 04 Aug 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम ​स्थित जिम में रखे उपकरण।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एक साल से मंगलवार से जिम का संचालन शुरू होगा। शुरुआत में सुबह तीन बैच चलेंगे। एक-दो हफ्ते बाद शाम को भी बैच संचालित किए जाएंगे। जिम का संचालन शुरू करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे करा लिए गए हैं। दो हफ्ते के भीतर कोच भी आ जाएंगे।
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जनवरी 2023 में जिम स्थापित किया गया था। इसके लिए काफी उपकरण और मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं। उपकरणों और मशीनों को स्टेडियम परिसर स्थित बैडमिंटन हॉल में लगाया गया था। जगह कम होने के कारण दिक्कत जरूर आ रही थी, फिर भी दो साल तक जिम चलता रहा। करीब एक साल पहले जिम बंद कर दिया गया था। वजह, स्टेडियम परिसर में पुनर्विकास कार्य शुरू हो गया था, जो अभी तक चल रहा है।

पुनर्विकास के अंतर्गत जिम के लिए ज्यादा जगह वाला नया हॉल भी बनना है, जिससे मशीनों को सुव्यवस्थित तरीके से लगाया जा सकेगा। नया हॉल तैयार होने में समय लगेगा, लेकिन पुराने हाॅल में ही बंद जिम को चालू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। फीस अभी तय नहीं की गई है।जिला क्रीड़ा अधिकारी डीके पुुरुषोत्तम का कहना है कि तीन अगस्त से जिम शुरू होना था, लेकिन मशीनों की सर्विसिंग नहीं हो सकी थी। अब मंगलवार से जिम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें