फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें वीडियो: लॉरेंस बिश्नोई को खुली धमकी, सलमान भाई को कुछ हुआ तो जेल के अंदर मारूंगा; पांच हजार शूटर तैयार

Sat, 26 Oct 2024 11:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

युवक ने वीडियो जारी करके लॉरेंस बिश्नोई को खुली धमकी दी है। कहा कि सलमान भाई को कुछ हुआ तो तेरी खैर नहीं। जेल के अंदर मारूंगा। पांच हजार शूटर तैयार हैं। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रायबरेली के युवक ने वीडियो जारी करके लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी है। कहा कि हमारे सलमान भाई को कुछ हो गया तो तेरी खैर नहीं। उसने यह 37 सेंकड के रिकार्ड किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कुछ ही देर में यह वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा युवक लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दीपेमऊ सोहवल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  वीडियो में सुना जा सकता है कि वह कह रहा है कि 'सुन लॉरेंस बिश्नोई यदि तुम्हारे दो हजार शूटर मुंबई में तैयार हैं, तो मैंने भी पांच हजार शूटर मुंबई भेज रखे हैं'। 

यह भी पढ़ेंः- UP BYPolls 2024: इस विधानसभा पर सपा को गड़बड़ी का अंदेशा, कहा-भाजपा को वोट के लिए डराया जा रहा; कर दी ऐसी मांग

विज्ञापन

दे रहा खुली धमकी

कहा कि 'न तो तुम्हारी खैर है और न ही तुम्हारे शूटरों की। एक भी शूटर बॉम्बे से बचकर नहीं जाएगा'। वीडियो में वह लॉरेंस बिश्नोई और उसके शूटरों को खत्म कर देने की धमकी देता सुनाई दे रहा है। 
विज्ञापन

मुंबई दर्ज हुआ केस

मामले में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस के पता लगाने के बाद यह पता चला कि युवक मुंबई में है। वहीं से वीडियो अपलोड किया गया है। मुंबई में एफआईआर भी दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें