महराजगंज। मोन गांव के पास सोमवार शाम को दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सोमवार देर शाम मोन गांव के पास गांव निवासी कुलदीप व उसके बहनोई सहदेव एक बाइक पर सवार होकर महराजगंज से घर लौट रहे थे। वार्ड संख्या 9 निवासी सैफी बाइक से महराजगंज की ओर से जा रहे थे। मोन गांव के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।
हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृतक घोषित कर दिया। सैफी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना में कुलदीप की मौत हो गई। एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि दूसरे घायल को इलाज सीएचसी में हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।