डीह। रायबरेली-डीह मार्ग पर सोमवार की शाम की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे निरही मजरे बिरनावां गांव निवासी विशाल (26), अर्जुन, पूरे शिवगुलाम निवासी मेवालाल बाइक से जा रहे थे। रायबरेली-डीह मार्ग पर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। सभी को सीएचसी डीह ले जाया गया, जहां विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देर रात उसकी मौत हो गई। लोगों के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।