फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

Mon, 13 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़। रघुनाथखेड़ा मजरे असहन जगतपुर गांव में रविवार को एक 21 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक मछली पकड़ने गया था। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव निवासी अर्जुन पासी (21) रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। उसने परिजनों को बताया था कि वह गांव के बाहर स्थित तालाब में मछली पकड़ने जा रहा है। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने अर्जुन की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब 800 मीटर दूर स्थित तालाब में अर्जुन का शव पानी में उतराता मिला। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। शिवगढ़ पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरा।

थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतक के पिता देवतादीन पासी मुंबई में मजदूरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। अर्जुन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें