फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 10 घंटे बिजली गुल, आक्रोशित लोगों ने घेरा उपकेंद्र

Mon, 13 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। इंदिरा नगर उपकेंद्र से जुड़े आवास विकास, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक और सी ब्लॉक के उपभोक्ताओं को शनिवार को करीब 10 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। सुबह 11 बजे से रात करीब नौ बजे तक आपूर्ति ठप रहने से गर्मी और उमस में लोगों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज नागरिकों ने रात में उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया और कर्मचारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बिजली विभाग इंदिरा नगर उपकेंद्र से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक 11 केवी लाइन का निर्माण करा रहा है। इसके लिए सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, लेकिन लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने दोपहर बाद काम शुरू कराया। इसी दौरान इंदिरा नगर मोहल्ले में बिजली का खंभा लगाने के समय अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे निर्माण कार्य काफी देर तक रुका रहा। पाइपलाइन की मरम्मत के बाद काम दोबारा शुरू हो सका, जिसके कारण बिजली बहाली में और विलंब हुआ।

शाम छह बजे तक भी आपूर्ति बहाल न होने पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। पूर्व सभासद पूनम तिवारी सहित राकेश सिंह, नागेंद्र, रामसिंह चौधरी, दिनेश शुक्ला, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, आरबी सिंह, ओपी पाठक, माधुरी देवी और रेखा सिंह ने बताया कि 11 केवी लाइन का निर्माण कई दिनों से चल रहा है। उनका आरोप है कि इससे पहले भी खंभा लगाने के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में घंटों बिजली बंद रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि यही काम सर्दियों में कराया जाता तो लोगों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ती। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बहाल करने में विलंब हुआ। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचने के लिए संबंधित ठेकेदार को सावधानीपूर्वक कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें