फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सई नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Sun, 01 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सतांव क्षेत्र के सरसा घाट पर सई नदी में युवक के डूबने के बाद रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
सतांव। कलश यात्रा के दौरान शनिवार को जल भरने गया 22 वर्षीय युवक सई नदी में डूब गया। देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में उसकी तलाश करती रही, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे कोइली मजरे कोरिहर गांव में मां लक्ष्मी मंदिर पर आयोजक कमल पासवान की ओर से कलश यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन


यात्रा गांव से होते हुए सई नदी पहुंचनी थी, जहां से जल भरकर वापस आना था। गांव निवासी अंकुल (22) पुत्र संतराम भी कलश यात्रा में शामिल होने गया था। वह जल भरने के लिए सई नदी पहुंचा। इसी दौरान अचानक नदी में गिरकर डूब गया। काफी देर तक अंकुल के नहीं लौटने पर लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास मौजूद लोगों ने उसके नदी में डूबने की जानकारी दी। इसके बाद गोताखोरों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने नदी में उसकी तलाश शुरू की।

अंकुल सूरत में निजी नौकरी करता था। वह एक दिन पहले ही सूरत से गांव आया था। उसके पिता संतराम ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वह मजदूरी के सिलसिले में बाहर जा रहे थे, तभी बेटे के नदी में डूबने की सूचना मिली। इसके बाद वह उन्नाव से घर लौट आए। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। नदी में उसकी खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन



गुरुबक्शगंज-रायबरेली मार्ग पर लगी भीड़
हादसे की सूचना फैलते ही गुरुबक्शगंज-रायबरेली मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग मौके पर डटे रहे। परिजनों को उम्मीद थी कि अंकुल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। वहीं, गोताखोरों की टीम बारिश के बीच लगातार नदी में उसकी तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें