फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 03 Sep 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। कस्बा स्थित ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मंगलवार देर शाम बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज निवासी अनिरुद्ध (24) पुत्र महावीर एवं अंकित कुमार (25) बाइक से लखनऊ होते हुए बछरावां कस्बे की तरफ आ रहे थे। शाम करीब छह बजे लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां डॉ. प्रभात मिश्रा ने अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित की हालत को गंभीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें