रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई, उसका साथी घायल हो गया। बछरावां कस्बा निवासी सरोज कुमार (36) साथी धीरज कुमार (22) के साथ बाइक से हैदरगढ़ था। रास्ते में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने धीरज को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।