महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बरहुंवा भोले (27) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि भोले शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर के सामने मृत मिला। सोमवार सुबह घरवालों ने गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की तभी सूचना पुलिस को मिल गई।
सीओ रामकिशोर सिंह, कोतवाल रेखा सिंह के साथ ही फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। सीओ का कहना है कि युवक ने खुदकुशी कर जान दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि भोले की मौत कैसे हुई। (संवाद)