फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने में शहर के लोग सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। टीका लगवाकर कोरोना को मात देने में शहर के लोग सबसे आगे हैं। जिले में अब तक लगाए गए करीब दो लाख टीकों में से 52 हजार से अधिक टीके शहर में लगाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल में सबसे अधिक 30 हजार से अधिक टीकाकरण हो चुका है। शहर में हर रोज एक हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार पूरी तरह से टीकाकरण पर ध्यान दे रही है। अधिक से अधिक लोगों में टीकाकरण के आदेश हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी के चलते प्रगति में सुधार नहीं आ रहा है। इसकेे विपरीत शहर के लोग अधिक से अधिक टीका लगवा रहे हैं।
जिला अस्पताल में अब तक 30,446 लोगों को टीका लगाया गया है। इसके अलावा आईएमए में 4255, पीएसी में 5660, वर्कप्लेस में 7831, एम्स में 3000, पीएचसी गोराबाजार में 1952, देवानंदपुर में 2421 लोगों को टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगाने में एएनएम ने रिकार्ड बनाया है। जिला अस्पताल में टीकाकरण में लगीं एएनएम कुसुम सिंह, गीता सिंह, रेनू व मनीषा ने तो पांच-पांच हजार से अधिक टीके लगाने का रिकार्ड बना दिया है। एएनएम का कहना है कि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो जाए तो जिले के लोगों को कोरोना के कहर से बचाया जा सकता है।
कोरोना से बचने का टीका ही एकमात्र साधन है। टीका लगाने में बहुत अच्छा लगता है। पीएचसी देवानंदपुर की एएनएम अनुपम शर्मा चार हजार और गोराबाजार की एएनएम रीता त्रिपाठी भी 3500 हजार से अधिक टीके लगा चुकी हैं। एएनएम का कहना है कि कोरोना से बचाने के लिए टीका ही एक सहारा है, इसलिए सभी लोग टीका जरूर लगवाएं।
एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय को शहरी क्षेत्र में टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। शुरू से ही विनय ने कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण का काम शुरू कराया। रोजाना हर सेंटर पर पहुंचकर समीक्षा भी कर रहे हैं।
इसके अलावा जिला वैक्सीन कोल्डचेन मैनेजर अनिरुद्ध शुक्ला ने अधिक से अधिक टीकाकरण की तैयारी की है। हालांकि बेहतर तैयारियों के कारण ही टीकाकरण की प्रगति में सुधार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें