फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक की मौत, परिजनों ने जाम की सड़क

Sun, 28 Jun 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सलोन-परशदेपुर मार्ग पर जाम लगाए लोग।
विज्ञापन
सलोन। केशवापुर गांव निवासी मोहित यादव (20) की संदिग्ध हालात में शनिवार सुबह मौत हो गई। देर शाम इस घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। क्षेत्राधिकारी सलोन यादवेंद्र बहादुर पाल मौके पर पहुंचे। भाजपा विधायक अशोक कुमार ने अमेठी व रायबरेली के पुलिस अधीक्षकों से बात की। इसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


परिवार के लोगों के अनुसार मोहित ट्रक चालक था। शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे उनको उसकी मौत की सूचना मिली। परिवार के लोग जायस अमेठी के मौलवीपुर गांव पहुंचे तो शव बरामदे में फंदे से लटका मिला। जायस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव शाम छह बजे केशवापुर गांव पहुंचा तो परिजनों ने सलोन-परशदेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।

उन्होंने मोहित के दोस्त अमित और उसकी मां मीना पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया। शाम छह बजे से साढ़े सात बजे तक जाम लगा होने के कारण यातायात बाधित रहा। जायस थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन नई तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें