रायबरेली। टुल्लू पंप में लगे बिजली के तार से करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखनापुर में सोमवार दोपहर गांव का युवक सुरेश कुमार (30) पुत्र हीरालाल अपने घर के पास लगे टुल्लू पंप में नहाने जा रहा था।
टुल्लू पंप में लगे बिजली के तार से करंट दौड़ रहा था। हीरालाल करंट की चपेट में आ गया। चीखपुकार सुन आसपास के लोगों ने बिजली लाइन बंद की गई। उसके बाद परिवारीजन उसे सीएचसी लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।