फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 06 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शिवम अग्रहरि। फाइल फोटो
विज्ञापन
घुरवारा। क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपनी दुकान का शटर उठा रहा था, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। लोगों का कहना है कि दुकान के पास से बिजली का तार निकला हुआ है। शायद तार कहीं से कटा रहा होगा, जिससे शटर में करंट आ रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिवम अग्रहरि (30) पुत्र अशोक कुमार के घर के बाहरी हिस्से में नमकीन की दुकान है। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह किसी काम के कारण दुकान पर आया। जैसे ही उसने दुकान का शटर उठाया तो वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल एम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक शिवम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। नमकीन का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता का निधन करीब पांच वर्ष पहले हो चुका है। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में रोना-पीटना मच गया। मृतक की पत्नी नेहा और माता आशा का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी विनय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें