फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खंभे पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा

Mon, 27 Jul 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर मटेहना गांव में बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलसा युवक।
विज्ञापन
लालगंज। नरसिंहपुर मटेहना गांव में रविवार को किसी बात से क्षुब्ध होकर एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। करंट का झटका लगने से युवक नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी रामदेव ने बताया कि उनका बेटा धर्मेंद्र (24) नशे का आदी है। सुबह किसी बात से क्षुब्ध होकर 11 केवी लाइन के खंभे पर चढ़ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि वह किस बात से नाराज था। सीएचसी के डॉ. कुमार विमल ने बताया कि हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें