फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर युवक की मौत, अनुदेशिका घायल

Tue, 01 Mar 2016 11:18 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को कार की टक्कर से महिला अनुदेशक घायल हो गई।
विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीह थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह (35) मैजिक चलाता था। कुलदीप गांव के रबी (19) और वीरेंद्र (25) के साथ सोमवार रात एक ही बाइक से जा रहे थे।

रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर 25वीं वाहिनी पीएसी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मिल एरिया थानेदार अशोक सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।

चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं शहर के आस्तीक नगर की रहने वाली प्रतिभा शुक्ला अमावां क्षेत्र के उफरामऊ में अनुदेशक हैं। सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही थी।

रतापुर के पास कार ने टक्कर मार दी, जिससे प्रतिभा घायल हो गई। गनीमत रही कि अनुदेशक हेलमेट लगाए थी, जिससे सिर पर चोटें नहीं आई।

घटना की सूचना पर उनके ससुर शिक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, विवेकानंद त्रिपाठी, निर्मला, पवन कुमार, वीरेंद्र सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। एसओ अशोक सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें