युवक की मौत के बाद बिलखती पत्नी मंजूलता।
बछरावां। बाइक टकराने से दो युवकों में विवाद हो गया। उन्नाव के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार को जमकर पीटा गया। घायल को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन सीएचसी पहुंचे। उन्होंने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया गया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आ सकेगी।
उन्नाव जनपद के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार शनिवार शाम को बहन की नंद की ससुराल ग्राम पूरा गुरबक्शगंज में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इचौली गांव के पास बाइक से आ रहे उन्नाव के ही सिंहन खेड़ा निवासी राजकुमार से शैलेंद्र की बाइक टकरा गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि राजकुमार ने शैलेंद्र को लात-घूंसों से पीट दिया और मौके से भाग निकला। आसपास के ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामलेे में शैलेंद्र के पिता सुरजू प्रसाद ने उन्नाव के सिंहन खेड़ा गांव निवासी राजकुमार पर बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
कोतवाली से छह किमी दूर हुई घटना
कोतवाली से महज छह किमी दूर यह घटना घटित गुई, लेकिन पुलिस को भनक नहीं लगी। सीएचसी से मेमो आने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस की कार्यशैली से लोगों में रोष है।
चार साल पहले हुई थी शादी
शैलेंद्र का विवाह मंजूलता से चार साल पहले हुआ था। दोनों के अभी कोई संतान नहीं है। शैलेंद्र की गांव में किराने की है। उनके बड़े भाई राजेंद्र व छोटे भाई विजेंद्र व करन बाहर काम करते हैं। पिता खेती करते हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी मंजूलता का बेहाल हो गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।