फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बरात गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस कर रही जांच; घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 09 May 2026 01:08 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में बरात गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में बरात गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


डीह थाना क्षेत्र के शेरनाथपुर गांव निवासी बृजेंद्र कुमार (22) शुक्रवार को क्षेत्र के ही पूरे कलंदर मजरे निनावां गांव बारात में गया था। बराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। इसी समय युवक की तबीयत खराब हो गई। साथियों ने उसे चारपाई पर लिटा दिया। रात लगभग 2 बजे युवक को लेकर उसके साथी बेहोशी की हालत में सलोन स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक की मां श्रीमती दहाड़े मार-मारकर रोने लगीं। मुंह से सिर्फ यही निकलता की अबहिन तो हमार भइया ठीक ठीक गयेन रहे, ई का होइ गवा। वहीं पिता जियाराम व बड़ा भाई मनोज सहम से गए। आंखों से सिर्फ अश्रुओं की धारा बह रही थी।
विज्ञापन


सूचना पर एसओ जितेंद्र मोहन सरोज व चौकी इंचार्ज मोहित कुमार मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया की युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें