फूल बनकर हम महकना जानते हैं, मुस्कुरा के हम गम भूलना जानते हैं, लोग खुश होते हैं हमसे, क्योंकि बिना मिले ही हम रिश्ते निभाना जानते हैं।
कुछ ऐसी ही भावनाओं के साथ साल भर से युवा दिलों में जवां हो रहे प्यार के इजहार का इंतजार वेलेंटाइन-डे वीक की शुरुआत के साथ खत्म हो गया।
रविवार को रोज- डे पर एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर दोस्ती को मजबूत किया तो किसी ने प्यार का इजहार किया।
रोज डे के साथ ही वेलेंटाइन वीक की शुरूआत हो गई है।
माई रोज इज रेड, योर आईज आर ब्लू, यू लव मी एंड आई लव यू हैप्पी रोज डे... कहकर गुलाब देकर प्यार का इजहार किया।
इस दौरान युवा दिलों ने दोस्ती के इजहार के लिए पीला गुलाब और इजहार-ए-इश्क के लिए लाल गुलाब भेंट किया। इस दौरान राम कृपाल तिराहा, हाथी पार्क में फूलों की दुकान पर लुक-छिपकर युवक-युवतियों ने गुलाब के फूल खरीदे।
रिषभ मिश्रा और जितेंद्र वैश्य का कहना है कि वेलेंटाइन डे पर काफी दुष्प्रचार हो रहा है। इससे बचना चाहिए। अंजली और नैनसी का कहना है कि वेलेंटाइन वीक मनाना हो तो हर दिन नए तरीके से अपने बड़ों को सम्मान दें।
माता-पिता भाई और दोस्त से बढ़कर कोई और नहीं हो सकता है। इसीलिए हर डे पर अपने किसी नजदीकी को गुलाब भेंट करें। प्यार का मतलब मां, भाई, बहन या यूं कहें कि हर किसी से प्यार करना चाहिए।
प्यार के सीजन के लिए शहर के बाजार और गिफ्ट कार्नर मनमोहक उपहारों से सज गए हैं। हर उम्र और उनकी सोच के अनुसार आकर्षक गिफ्ट उपलब्ध हैं।
वेलेंटाइन वीक को यादगार बनाने के लिए इस समय लव ग्रीटिंग कार्ड, टेडीवियर, फ्रेंडशिप बैंड, आर्टीफिशियल ज्वेलरी, गुलदस्ते, चॉकलेट के विशेष पैक, फ्लावर चॉकलेट आदि उपलब्ध है।