फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 14 Nov 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों। क्षेत्र के अकोहरिया गांव में शुक्रवार सुबह 19 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के समय उसके माता-पिता पशुओं को चारा-पानी देने गए थे। लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मृतका सरला कक्षा आठ तक पढ़ाई करने के बाद घर पर रहती थी। पिता दिनेश पासी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे सरला सोकर उठी थी और घर में झाड़ू लगा रही थी। वह पशुओं को चारा-पानी देने गए थे। वापस लौटे तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। उसके तीन भाई पंजाब में नौकरी करते हैं, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें