फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कब्र से निकाला गया युवक का शव

Sun, 21 Jun 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
घुरवारा। एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में डीएम के निर्देश पर शनिवार शाम को शव को कब्र से निकाला गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन



बलीपुर पूरे दुबे निवासी महेश कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 24 अप्रैल को उनके पुत्र अनुज कुमार को उनका दोस्त शैलेंद्र कुमार लेकर गया था। 25 अप्रैल को अनुज की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से अनुज की हत्या की गई।

मामले में डीएम के निर्देश पर शनिवार को नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर डलमऊ श्मशान घाट से शव को कब्र से बाहर निकालवाया। नायब तहसीलदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें