फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: युवक की मौत, भाई पर हत्या का आरोप

Fri, 30 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मिल एरिया के जैतूपुर में युवक की मौत के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
अमावां। जैतूपुर गांव निवासी ऑटो चालक अनिल गुप्ता उर्फ बचन्नी (38) की बुधवार रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह शव गांव पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने जमीन के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई समेत अन्य लोगों पर अनिल की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनिल की 24 अक्तूबर को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बुधवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देर रात परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने अनिल की मौत को लेकर विरोध शुरू कर दिया और मामले में कार्रवाई की मांग की।
अनिल की पत्नी सोनी ने आरोप लगाया कि उनके पति का छोटे भाई से जमीन में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में देवर समेत अन्य लोगों ने कुछ दिन पहले उनके पति की पिटाई कर दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, अनिल गांव में स्थित जमीन पर निर्माण कराना चाहते थे, जबकि उनका छोटा भाई बंटवारा होने के बाद ही निर्माण कराने की बात कह रहा था। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। सुबह करीब नौ से 10 बजे तक विरोध प्रदर्शन चला।
सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी के चलते युवक की मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों के आरोपों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।

मिल एरिया के जैतूपुर में युवक की मौत के बाद जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें