फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: एसयूवी कार ने बाइक में मारी टक्कर... युवक की मौत, खेती की जानकारी कर लखनऊ घर लौट रहा था

Sun, 19 Jan 2025 08:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

एसयूवी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह खेती की जानकारी करके लखनऊ अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
सौरभ मिश्रा फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में खेती की जानकारी करके लखनऊ लौट रहे युवक की बाइक को एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा बाराबंकी की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ वाया महराजगंज मार्ग पर लाही बॉर्डर स्थित अक्षई मोड़ के पास घटित हुआ। 

विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अक्षई गांव निवासी सौरभ मिश्रा (25) पुत्र कालिका मिश्रा शनिवार को गांव आया था। वह हर सप्ताह खेती की जानकारी करने शनिवार को आता था और रविवार को लखनऊ लौट जाता है। रविवार दोपहर को सौरभ बाइक से ग्राम अक्षई से लखनऊ जा रहा था। 

बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर पर अक्षई मोड़ के निकट बाइक को तेज रफ्तार एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत सौरभ के पिता कालिका मिश्रा लखनऊ के एक नाम चिन होटल में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


सौरभ अपनी पत्नी रूबी के साथ लखनऊ के सहारागंज मोहल्ले में फ्लैट में रहता था और वहीं प्राइवेट जॉब करता था। मृतक के एक वर्ष का बेटा भी है। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। पत्नी रुबी व पिता कालिका मिश्रा सौरभ की मौत से बेहाल हैं।

शिवगढ़ थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि गुमावां चौकी से पुलिस घटनास्थल पर गयी थी,लेकिन घटनास्थल हैदरगढ़ कोतवाली के अंतर्गत हुई है। इस कारण कागजी कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें