फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी

Thu, 23 Jul 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। खंधारीपुर मजरे जब्बारीपुर गांव में बुधवार दोपहर अर्जुन (27) ने पत्नी से हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अर्जुन कोई काम नहीं करता था और नशे का आदी था। इस कारण उसका अपनी पत्नी शिव कुमारी से आए दिन झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद पत्नी बच्चों को लेकर मजदूरी करने चली गई। इसी दौरान अर्जुन ने घर में फांसी लगा ली। पत्नी के लौटने पर उसने अर्जुन को फंदे से लटका देखा। पत्नी के रोने की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।

इस घटना से पत्नी शिव कुमारी और उनके तीन बेटे प्रिंस, आर्यन व अरुण गहरे सदमे में हैं। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह पत्नी से कहासुनी के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें