बछरावां थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव अपने मामा के यहां आए लखनऊ जनपद के एक युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खबर लिखे जाने तक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया था।
लखनऊ जिले के काकोरी थाना क्षेत्र के दुबग्गा मंडी सीतापुर बाईपास निवासी अली हमजा (22) यहां उमरा गांव में अपने मामा मो. हनीफ के घर आया था। बताते हैं कि दोपहर को परिवारीजन कहीं चले गए थे।
इसी बीच अली ने घर में पंखे के हुक से फांसी लगाकर जान दे दी। घरवाले लौटे तो उन्हें रस्सी के फंदे से लटकता अली हमजा का शव मिला। एसओ एसपी उपाध्याय का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है।
उसने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिवारीजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। यहां तक कि घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया। इस पर शव का पंचनामा करके परिवारीजनों को सौंप दिया गया है।