फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर

Mon, 21 Nov 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में ट्रक से कुचलकर बाइक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ, जब दोनों एटीएम में रुपया निकालने के लिए सिविल लाइंस चौराहा जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों हेल्मेट नहीं लगाए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है। शहर के गल्ला मंडी निवासी अभिषेक सोनकर गल्ला व्यापारी है। नासिक में रहने वाला दोस्त आबा भामरे (35) पुत्र पंडित भामरे यहां दोस्त के घर आया था। आबा भामरे भी नासिक में गल्ला कारोबारी था।

दोनों ने  शनिवार रात बस स्टेशन पर खाना खाया। इसके बाद दोनों बाइक संख्या यूपी एल 3438 से  सिविल लाइंस चौराहा के पास एटीएम में रुपया निकालने जा रहे थे। बताते हैं कि सिविल लाइंस के पास ओवरब्रिज पर अचानक बाइक रपटने से दोनों सड़क पर गिर गये।
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया दिया। इसमें आबा भामरे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक का सिर क्षत-विक्षत हो गया था।

हादसे की सूचना पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और गंभीर घायल अभिषेक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि हादसे में आबा भामरे की मौत हुई है। वह गल्ला व्यापारी था और नासिक का रहने वाला था। उसके परिवारीजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बाइक चालक हेल्मेट नहीं लगाये थे। अगर हेल्मेट होता तो आबा की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें