फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: जल सारथी ऐप पर कर सकते हैं पेयजल संबंधी शिकायतें

Wed, 28 Oct 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गांव की पेयजल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल जीवन मिशन के तहत विकसित जल सारथी ऐप के माध्यम से मोबाइल पर ही पेयजल योजनाओं, हर घर नल कनेक्शन और पानी की आपूर्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिले में अब तक 7189 लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन

एप का उद्देश्य ग्रामीण पेयजल योजनाओं से जुड़ी जानकारी आम लोगों तक आसानी से पहुंचाना है। इसके माध्यम से ग्रामीण पानी की आपूर्ति में बाधा और पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने के साथ सुझाव भी विभाग तक पहुंचा सकते हैं।
पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत और पुनर्स्थापना से जुड़ी शिकायतों के लिए भी ऐप पर विशेष सुविधा है। यदि पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं हुई है या सड़क क्षतिग्रस्त है, तो नागरिक मौके की फोटो और वीडियो अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे अधिकारियों को समस्या की वास्तविक स्थिति समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह ने लोगों से जल सारथी ऐप डाउनलोड कर उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके जरिये ग्रामीण पेयजल योजनाओं की जानकारी लेने के साथ आपूर्ति संबंधी समस्याओं और क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें