फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे साल जमा कर सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र

Tue, 03 Nov 2015 12:53 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नए शासनादेश से जहां पेंशनरों को काफी सहूलियत मिलेंगी। वहीं कोषागार के अधिकारियों को पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मचारी कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र देकर बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त करते थे।
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें तय समय एक नवंबर से 20 दिसंबर तक जीवित प्रमाण पत्र कोषागार में जमा करना पड़ता था। इसके लिए पेंशनरों की भारी भीड़ जमा हो जाती थी।

इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने इस नियम को बदल दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी जिस बैंक से वह पेंशन प्राप्त करते हैं उसी बैंक में भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकता है।

खासतौर पर बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाओं में जिन पेंशनरों का खाता है उन्हें मुख्य शाखा के प्रबंधक से प्रमाण पत्र हस्ताक्षरित करना जरूरी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ कोषाधिकारी सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारी जिस माह में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा किया हैं। अगले साल उसी माह की तारीख के पहले किसी भी समय जीवित होने का प्रमाण पत्र दे सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें