फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अधूरी जानकारी पर एक्सईएन को फटकारा

Wed, 05 Nov 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विकास भवन में समीक्षा बैठक में मौजूद अ​भियंता।
विज्ञापन
रायबरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने मंगलवार को विकास भवन में उन्नाव और रायबरेली जिले के अभियंताओं के साथ बैठक की। इसमें वितरण खंड वार समीक्षा की। अधूरी जानकारी देने पर विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार श्रीवास्तव को जमकर फटकार लगाई। अन्य अधिशासी अभियंताओं के पेच कसे। कहा कि 20 नवंबर तक कार्य में सुधार नहीं हुआ, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मेन फोकस सक्सेज स्टोरी पर रहा। इसके तहत हर वितरण खंड में 15 हजार उपभोक्ता चिह्नित करना है, जिन्हें हर तरह की समस्या से निजात दिलाना है। उन्हें हर महीने बिजली बिल उपलब्ध कराना, स्मार्ट मीटर लगाना, राजस्व वसूली समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, लेकिन ज्यादातर अभियंता उपभोक्ताओं को यह सुविधा नहीं दे पाए। इस पर सभी अभियंताओं को सुधरने का निर्देश दिया।

एमडी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के साथ आर्मर्ड केबल लगाई जाए। ट्रांसफार्मर की मीटरिंग व फ्यूजसेट लगाने, बिजली खंभों में बाक्स लगाकर कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक लाइनलॉस 10 से 12 प्रतिशत लाना है। नेवरपेड व 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों से बिजली बिल जमा कराने की बात कही। सबसे ज्यादा लाइनलॉस विद्युत वितरण खंड द्वितीय में होने पर अभियंताओं को फटकार लगाई।
विज्ञापन


बिलिंग की प्रगति खराब होने से एजेंसी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता रामकुमार ने बताया कि 20 नवंबर तक सभी को सुधरने की नसीहत दी गई है। इसके बाद संबंधित अभियंताओं पर कार्रवाई हो सकती है। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार, नेकीराम के अलावा सभी अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें